तीन नगर निगमों में महापौर के पदों और चार पालिकाओं में प्रधान के पदों को आरक्षित करने हेतु बैठक का किया गया आयोजन

 

पंचकूला: तीन नगर निगमों नामतः पंचकूला, अम्बाला व सोनीपत में होने वाले चुनाव के लिए महापौर के पदों को आरक्षित करने हेतु नियमों में वर्णित गठित समिति की बैठक निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय के सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में नियमों में वर्णित व्यवस्था अनुसार ड्रॉ आफ लॉट द्वारा नगर निगम, अम्बाला में महापौर का पद पिछड़ा वर्ग-ख के लिए आरक्षित घोषित किया गया, जोकि पिछड़ा वर्ग-ख की महिला के लिए आरक्षित होगा। अन्य दो नगर निगमों नामतः पंचकूला व सोनीपत में महापौर के पद अनारक्षित होंगे।

इसी प्रकार चार पालिकाओं नामतः नगर परिषद, रेवाड़ी तथा नगर पालिका, सांपला, उकलाना व धारूहेड़ा में होने वाले चुनाव के लिए प्रधान के पदों को आरक्षित करने हेतु नियमों में वर्णित गठित समिति की बैठक में रोटेशन व अनुसूचित जाति की जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशतता के आधार पर नगर परिषद, रेवाड़ी में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया, जोकि अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगा।

उसके बाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई नगर परिषद, रेवाडी को छोड़कर, शेष नगर पालिकाओं नामतः सांपला, उकलाना व धारूहेड़ा में से ड्रा ऑफ लॉट द्वारा नगर पालिका, उकलाना में प्रधान का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!