
यमुनानगर। खंड छछरौली के गांव लल्हाड़ी कलां स्थित एमएल वर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को शहीद एम.एल. वर्मा की बरसी के अवसर पर आयुष विभाग यमुनानगर द्वारा एक विशाल नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक औषधी निर्माता हरियाणा के चेयरमैन अनूप भारद्वाज, डॉ. प्रवीण छाबड़ा, अध्यक्ष औषधि संघ यमुनानगर के अलावा अंबाला मंडल के आयुक्त एवं महानिदेशक आयुष विभाग संजीव वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
अंबाला मंडल के आयुक्त एवं महानिदेशक आयुष विभाग संजीव वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद एम.एल. वर्मा को आज से 34 वर्ष पूर्व आतंकवादियों द्वारा गोलियों से छलनी कर शहीद कर दिया गया था। क्षेत्रवासी इस दिन को शहीदी दिवस एवं आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एम.एल. वर्मा ने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लल्हाड़ी कलां में विद्यालय की स्थापना कर बच्चों की शिक्षा की राह आसान की तथा युवाओं को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
अंबाला मंडल के आयुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद आयुर्वेद के प्रति लोगों का रुझान और अधिक बढ़ा है। आयुष विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रतिवर्ष लगभग 1000 आयुष शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती हैं और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। प्राचीन काल से आयुर्वेद स्थायी उपचार पद्धति रही है और सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूरे देश में बनने वाले आयुर्वेदिक उत्पादों में हरियाणा की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
संजीव वर्मा ने बताया कि लल्हाड़ी कलां गांव में 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल, सामुदायिक भवन एवं खेल मैदान निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर 12 जनवरी से 12 फरवरी 2026 तक चल रहे सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत 12 योगासन भी करवाए गए। आयुष विभाग के अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र हुड्डा ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा शिविर में प्रदर्शनी भी लगाई गई और लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
इस प्रदर्शनी में नॉर्थ इंडिया फार्मा करनाल, होली आयुर्वेद करनाल, बिनेक्सो फार्मास्यूटिकल करनाल, ऋषि हर्बल कालका, अमेजिंग हर्बल यमुनानगर, मैक्स नोवा अंबाला, यमुना फार्मेसी यमुनानगर, हरिका आयुर्वेद यमुनानगर, वनौषधि यमुनानगर, युगल फार्मेसी यमुनानगर, जीवा आयुर्वेद चंडीगढ़, चरक फार्मा मुंबई सहित अनेक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। आयुष विभाग की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, लाइसेंसिंग अथॉरिटी आयुष विभाग हरियाणा दिलीप मिश्रा, डॉ. सतपाल बहमनी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया, सरपंच सरिता देवी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, सहित आयुष विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, लाइसेंसिंग अथॉरिटी आयुष विभाग हरियाणा दिलीप मिश्रा, डॉ. सतपाल बहमनी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया, सरपंच सरिता देवी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, सहित आयुष विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




