पंचकूला/ रायपुर रानी :- पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर रानी थाना टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।
रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में टीम ने गत रात करीब 9 बजे गश्त के दौरान हरीपुर गांव के समीप नदी के पास अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली को तुरंत रायपुर रानी थाना क्षेत्र में खड़ा करवाकर आगामी कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दे दी गई। इसके बाद माइनिंग विभाग द्वारा वाहन को इंपाउंड कर लिया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए वाहन में अवैध खनन सामग्री भरी हुई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी माइनिंग जोन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ-साथ कैमरों के माध्यम से भी सभी संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




