सिरसा। गांव मट्टार स्थित एक रिहायशी परिसर में अवैध रूप से प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों के भंडारण व बिक्री की गुप्त शिकायत पर ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई ड्रग कंट्रोल ऑफिसर, सिरसा-III केशव वशिष्ठ के नेतृत्व में सीआईए, सिरसा पुलिस टीम के साथ की गई। स्टेट ड्रग कंट्रोलर ललित गोयल ने बताया कि टीम ने गांव मट्टार में स्थित एक रिहायशी परिसर पर दबिश दी, जहां परिसर का मालिक मौके पर मौजूद मिला।
🔎 बरामदगी:
78 बॉक्स (20×15) Signore Capsules
(सॉल्ट – Pregabalin)
03 बॉक्स (30×10) Tackdol 100 SR Tablets
(सॉल्ट – Tapentadol HCl)
जांच के दौरान आरोपी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
02 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं Form-16 के तहत जब्त की गईं।
02 प्रकार के सैंपल Form-17 के तहत लिए गए।
मौके पर ही धारा 18(c), 18A एवं 22(1)(cca) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया गया। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर केशव वशिष्ठ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई ड्रग्स एक्ट के प्रावधानों के तहत की जाएगी।



