यमुनानगर: उपमंडल रादौर के गांव पोटली के किसानों एवं किसान यूनियन के नेताओं ने संयुक्त रूप से जिला उपायुक्त प्रीति के साथ पोटली गांव के नजदीक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे मार्ग पर रास्ते को लेकर बैठक रखी।
उपायुक्त प्रीति ने इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं व ग्रामीणों को बताया कि यह मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में है। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मार्ग में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मुख्यालय से बातचीत की जा रही है।
किसानों एवं ग्रामीणों की मांगों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर रादौर के एसडीएम नरेन्द्र सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उप प्रबंधक विशाल केसरवानी सहित किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, विनोद डांगी, रोशन लाल पोटली, यादविंदर काम्बोज, महेन्द्र, जंगशेर राणा, पवन गोयल, सतपाल सैनी, रविन्द्र पाल सिंह, खेम सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहें।




