पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर कुल 11 चोरीशुदा वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा शामिल हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
🔹 क्या है पूरा मामला?
17 फरवरी को क्राइम ब्रांच टीम गश्त के दौरान रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह , निवासी फरीदकोट (पंजाब), हाल निवासी फुनी माजरा (लांडरा), पंजाब के रूप में हुई है।
🔹 11 वाहन बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कई स्थानों से वाहन चोरी कर अलग-अलग जगहों पर छिपा रखे हैं।
उसकी निशानदेही पर:
✅ 9 मोटरसाइकिल
✅ 2 एक्टिवा
बरामद की गईं। सभी वाहनों को केस प्रॉपर्टी के रूप में थाना में जमा कराया गया है।
जांच के दौरान इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर सभी वाहनों के चोरीशुदा होने की पुष्टि हुई है।
🔹 सस्ते दामों पर बेचता था वाहन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
🔹 कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ थाना चण्डीमन्दिर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
🔹 पुलिस का बयान
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। वाहन चोरी जैसे अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे चोरी की घटनाओं में कमी आई है।



