-राष्ट्रीय पंजाबी महासभा एवं श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीयो गीता परिवार ने करवाए 13 कन्याओं के सामूहिक विवाह

नारायणगढ़ : अपनी बेटी का विवाह तो सभी करवाते हैं, मगर आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह करवाना सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है। सामूहिक विवाह आज समाज की आवयश्कता है। कन्याओं का विवाह करवाना पुण्य का कार्य है इससे बड़ी सेवा नही हो सकती। ऐसे आयोजन में सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों को आगे आना चाहिए।
यह बात राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय प्रधान एवं श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीयो गीता परिवार के अध्यक्ष अशोक मेहता ने कही। वे आज नगर खेड़ा पर संस्था द्वारा करवाए जा रहे 13 कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर बोल रहे थे। कन्याओं के सामूहिक विवाह के दौरान बारात का आज नगर खेड़ा नारायणगढ़ में स्वागत किया गया। इस आयोजन में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति आश्रम से अजय आचार्य जी, केशव जी, महेश पंडित जी महाराज श्री ज्ञानानंद जी का आशीर्वाद लेकर पहुंचे व उन्होंने नव दंपतियों को एवं उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया तथा महाराज जी की ओर से भेजे गए उपहार व नगद राशि कन्याओं को भेंट की।

उन्होंने बताया कि एक पिता के लिए अपनी बेटी का विवाह आज के दौर में बहुत कठिन होता जा रहा है। ऐसे में सर्वधर्म समभाव सामूहिक विवाह गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीयो गीता परिवार तथा राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर यह आयोजन हर साल धूमधाम से लाचार और मजबूर जोड़ों की शादियां करवाता है, ताकि उन्हें अपनी मजबूरी का किसी प्रकार का दर्द न हो। जोड़ों को कपड़े, गहने तथा गृहस्थी का सारा सामान भी प्रदान किया जाता है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं विजय चोपड़ा की प्रेरणा से चल रहा है सब कार्य

अशोक मेहता ने बताया कि यह सारा आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं विजय चोपड़ा की प्रेरणा से चल रहा है। संत हमेशा समाज का भला चाहते हैं। संत का जीवन पांच लक्षणों से परिपूर्ण होता है। संसार में बहुत कम लोग पाए जाते हैं, जो समाज व संसार का भला चाहते हैं। जो संसार का भला चाहता हो, वह व्यक्ति संत होता है। जन्म से कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता जन्म से कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, कर्म ही बड़ा बना सकता है। मनुष्य को उसके अच्छे कर्म ही अमर बनाते है।

सामूहिक विवाह में गौरव शहजादपुर व सीता जमुना माजरी, केहल रायपुर रानी व रुखसाना शहजादपुर, मोहित शाहबाद व मीनाक्षी शहजादपुर, कपिल देहरादून व मोनिका नारायणगढ़ , विशाल नारायणगढ़ व रुखसाना नारायणगढ़, हरीश सोलन व ज्योति रायपुर रानी राहुल साहा व विशाखा यमुना नगर, कृष पौंटा साहिब व सानिया नाहन, गौरव पावंटा साहिब व शालू पावंटा साहिब, है, अमन कुमार व ज्योति, हरबन कुमार व हिना,आशिक रायपुररानी व प्रीति सढौरा, अरुण शहजादपुर व किरण नारायणगढ़, शिवम पावंटा साहिब व ज्योति पावंटा साहिब, अरुण पावंटा साहिब व महक शहजादपुर दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए।

संस्था द्वारा सभी कन्याओं को घरेलू सामान, नगद राशि व अन्य सामान भेंट किया गया। सुबह और दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाजसेवी विजय अग्रवाल मेकी, ब्लू बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव मेहता, समाजसेवी जसविंदर धीमान बबली का बहुत योगदान रहा। संस्थाओं की तरफ से उनका सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।

इस दौरान संस्था के चीफ सेक्रेटरी सुरेंद्र बिंदल, कैशियर देवेंद्र कुमार मेहता, जॉइंट सेक्रेटरी रवि शर्मा , मुकेश गुप्ता , राकेश भल्ला जनरल सेक्रेटरी राष्ट्रीय पंजाबी महासभा हरियाणा , हर भगवान छाबड़ा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डेहा कल्याण समिति के प्रधान दिलदार सिंह, शुभम साहनी प्रधान राष्ट्रीय पंजाबी महासभा , विनोद बुद्धि राजा, सचिन राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, अमनप्रीत तलवार , उप प्रधान, सुभाष गर्ग ,अनिरुद्ध सिंघल, रविंद्र शर्मा कुलदीप थामा ,सुभाष राणा , संजय थामा ,दविंदर राज शर्मा ,राजू चूड़ीवाला ,विजय अग्रवाल उर्फ मेकी, जसविंदर धीमान उर्फ बबली, बरखाराम , ओमप्रकाश पाल, सुरेश गोयल , जयप्रकाश गर्ग ,श्याम लाल गर्ग , डॉ रामपाल शर्मा, विजय अग्रवाल, अनीश शर्मा , गौरव शर्मा , मनोज पाल , रामपाल फौजी, पुनीत गर्ग , तरसेम कौशिक, भगत सिंह , सुनील शर्मा , नीलकमल वर्मा, अजय , जितेंद्र पाल , रियांश शर्मा , वेद खुराना , बृजमोहन गर्ग , सुरेश जिंदल , मुकेश वर्मा , कुलदीप सैनी, प्रदीप कुमार, संदीप धीमान , विवेक अदलखा , डॉक्टर महेंद्र पाल गुप्ता , अशोक गुप्ता , नवीन कॉलोनी , लकी जैसल ,राजकुमार बक्शी , हितेश वर्मा, मलिक विजय आनंद शाहबाद, निश्छल भारद्वाज पंचकुला , कुसुम भारद्वाज सचिव व समिति की समस्त मातृशक्ति , शहर के गणमान्य लोग एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!