यमुनानगर(यमुनापोस्ट आईएन)।
अपराध शाखा – 2 की टीम ने गत दिनों 109 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। जिनका रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान टीम ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने गत दिनों109 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। जिनका रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह हेरोइन (स्मैक) सहारनपुर के गांव नगला निवासी निकेश उर्फ काका पुत्र राजेश कुमार से लेकर आए थे। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी निकेश को गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।