लेबर व मैटिरियल सप्लायर्स की पेमेंट भी नहीं कर पा रहे, कई बार पेमेंट जारी करने की कर चुके है मांग

यमुनानगर। यमुनानगर इरिगेशन कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ठेकेदारों के लंबित भुगतान को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में रविवार को सरंक्षक ओमकुमार की अध्यक्षता में बैठक की व ठेकेदारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सबसे बड़ी समस्या बकाया भुगतान सामने आई।

💰 14 करोड़ रुपये से अधिक फंसा भुगतान

-ठेकेदारों का लगभग 14 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है
-यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 से अब तक लंबित पड़ी है
-भुगतान न मिलने से ठेकेदारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
-ठेकेदारों का कहना है कि समय पर पेमेंट न होने के कारण वे मजदूरों और सप्लायरों का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।

अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप
एसोसिएशन का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया। मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या बताई गई,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान या सुनवाई नहीं हुई ।ठेकेदारों का कहना है कि उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

जल्द पेमेंट जारी करने की मांग

एसोसिएशन ने मांग की है कि लंबित भुगतान जल्द जारी किया जाए,ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान किया जाए।भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया जाए।बैठक में  प्रधान रघुबीर सिंह, महासचिव अनिल कुमार, विशाल बंसल, सचिन, खंजाची कुलदीप, राजबीर सिंह, युसूफ अली,अश्वनी, सुरेंद्र सिंगला, साजेब, अब्दुस सलाम, रामधारी सिंह, मोहन पंवार, पारस बंसल, एकांत सरोहा, इंतजार अली मौजूद थे।

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!