पंचकूला, 07 अक्टूबर:

पंचकूला की सड़कों पर अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, सायरन और काली फिल्म लगाकर रौब गालने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। पुलिस कमिश्नर (IPS) पंकज नैन के निर्देशों पर सड़कों पर उतरी पंचकूला पुलिस खुद मौके पर उतरकर हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों का हिसाब कर रही है। बीती रात सेक्टर-14 मार्केट में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला, जब बिना नंबर और फर्जी रेड-ब्लू लाइट लगी कार को खुद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने 5 किलोमीटर तक खदेड़कर दबोच लिया।

इशारा पाकर कार भगाई, रिहायशी इलाकों में काटी ट्रिप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक (IPS) अमरिंदर सिंह अपने सरकारी वाहन से सेक्टर-14 मार्केट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसी संदिग्ध कार पर पड़ी, जिस पर अस्थायी (टेम्परेरी) नंबर प्लेट लगी थी और ऊपर अनधिकृत रेड-ब्लू लाइट जल रही थी। गाड़ी में 2 युवक सवार थे।

डीसीपी ने जब गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया, तो पुलिस को देख घबराया चालक वाहन रोकने के बजाय और तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर ले गया। आरोपी सेक्टर-14 और आसपास के रिहायशी इलाकों की गलियों में पुलिस को चकमा देने की नीयत से कार घुमाते रहे।

5 KM पीछा कर सेक्टर-15 के पास दबोचा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अमरिंदर सिंह ने खुद अपने वाहन से कार का पीछा शुरू किया। करीब 5 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद सेक्टर-15 के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवा ही लिया।

डीसीपी ने तुरंत सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी को मौके पर कॉल कर बुलाया। मौके पर जब वाहन की गहनता से जांच की गई तो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। पुलिस ने मौके पर ही चालक का 30,000 रुपये का भारी-भरकम चालान काटा और गाड़ी को जब्त (इंपॉउंड) कर सेक्टर-14 थाने में खड़ा करवा दिया।

अधिकारियों की बाइट्स (Official Statements / Bytes)

बाइट: आईपीएस पंकज नैन (पुलिस कमिश्नर, पंचकूला)

“पंचकूला पुलिस ऐसे वाहनों पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है, जिन पर अनधिकृत स्टीकर, रेड-ब्लू लाइट, ब्लैक फिल्म, अवैध सायरन अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क केवल वाहन चलाने की जगह नहीं, बल्कि सभी की सुरक्षा और सुविधा की साझा जिम्मेदारी है। सड़कों पर अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी है, इसलिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!