शिकायतकर्ता के चाचा की जमीन से संबंधित कार्य करवाने की एवज में मांगी थी अवैध रिश्वत

रोहतक/सोनीपत। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  हलका तहसील राई के गिरदावर को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में FIR No. 27 दिनांक 08.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तकसीम, इंतकाल व कब्जा दिलवाने के बदले मांगे थे 25 हजार

ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके चाचा की जमीन के संबंध में नायब तहसीलदार की अदालत से आदेश जारी हो चुके थे। जमीन की तकसीम सनद, इंतकाल तथा भूमि का कब्जा दिलवाने की कार्रवाई के संबंध में वह आरोपी गिरदावर से मिला। आरोप है कि गिरदावर ने उक्त कार्यों को करवाने में मदद करने की एवज में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो द्वारा नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : डॉ. ए.एस. चावला

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ब्यूरो की जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार में संलिप्त कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कानून से ऊपर नहीं है और उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!