फतेहाबाद, 6 अगस्त। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने फतेहाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के लाइनमैन को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार  शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि सतपाल, लाइनमैन, HKRNL, DHBVN, रतिया उसके खेत में स्थित ट्यूबवेल की बिजली लाइन को बिना किसी आधिकारिक फाइल या प्रक्रिया के शिफ्ट करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 27, दिनांक 6 अगस्त 2026 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज की गई है। ब्यूरो ने बताया कि इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!