छछरौली,यमुनानगर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन) की अधिकृत गैस वितरक दुर्गा गैस एजेंसी, छछरौली ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 16 अगस्त 2026 तक अपनी e-KYC अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।
एजेंसी मालिक दिनेश नेहरा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू (डोमेस्टिक) दर पर गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनकी गैस बुकिंग भी अस्थायी रूप से ब्लॉक हो सकती है।
एजेंसी के अनुसार उपभोक्ता आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ दुर्गा गैस एजेंसी , छछरौली स्थित कार्यालय में पहुंचकर आसानी से e-KYC करवा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मी के माध्यम से भी e-KYC की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े।
एजेंसी ने बताया कि इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए IndianOil ONE App के माध्यम से Self e-KYC की सुविधा भी शुरू की है। स्मार्टफोन उपयोगकर्ता घर बैठे ऐप डाउनलोड कर अपनी e-KYC स्वयं भी पूरी कर सकते हैं।
गैस एजेंसी के मालिक दिनेश नेहरा ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी e-KYC अवश्य पूरी कर लें, ताकि गैस बुकिंग, घरेलू दर पर सिलेंडर की आपूर्ति एवं अन्य सेवाएं बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी रह सकें।
कहां और कैसे करें e-KYC?
- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ दुर्गा गैस एजेंसी स्थित कार्यालय में संपर्क करें।
- गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मी के माध्यम से भी e-KYC की सुविधा उपलब्ध है।
- घर बैठे IndianOil ONE App के माध्यम से Self e-KYC करें।
क्यों जरूरी है e-KYC?
- घरेलू दर पर गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवश्यक।
- समय पर e-KYC नहीं होने पर गैस बुकिंग अस्थायी रूप से ब्लॉक हो सकती है।




