नारायणगढ़, अंबाला। जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाँव कुराली क्षेत्र से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर चोरी करने के मामले में आरोपी को काबू किया।

मामले का विवरणः

मामले में जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अनिल कुमार वन विभाग दरोगा इन्चार्ज कुराली ने 08 फरवरी 202 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी थी कि 07 फरवरी 2026 को आरोपी अब्दुला सतार व अन्य ने गाँव कुराली क्षेत्र से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर पेड़ चोरी किए है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारीः

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अब्दुला सतार निवासी गाँव जाटांवाला थाना छछरौली जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

न्यायिक कार्यवाईः

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया हैं।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!