यमुनानगर।  थाना छप्पर पुलिस टीम ने गांव गधोला में महिला की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव गधौला में महेंद्रो देवी की मौत हो गई। उसकी बेटी प्राची ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे बचपन में उसकी मौसी महिन्द्रो देवी ने गोद लेकर पाला था। महिन्द्रो देवी की शादी दर्शन लाल से हुई थी। प्राची के अनुसार दर्शन लाल अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले भी वह अपने मायके आई थी, तब उसकी मां ने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। उसने अपने पिता को समझाने का प्रयास भी किया था।

बुधवार सुबह दर्शन लाल ने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि महिन्द्रो देवी की पानी की टंकी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर प्राची और अन्य परिजन गांव गधोला पहुंचे तो महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। प्राची का आरोप है कि उसकी मां के गले पर चुन्नी से कसने के स्पष्ट निशान थे और बाएं कान से खून बह रहा था। इसी आधार पर उसने हत्या की आशंका जताते हुए उसने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लिया। मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी दर्शन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!