किसानों और आढ़तियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अंबाला कैंट अनाज मंडी में बारदाने की कमी के चलते हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने जिला प्रबंधक (डीएम) अंबाला सिटी पी.के. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यहां बता दें कि अम्बाला कैंट अनाज मंडी में बारदाने की कमी से किसानों एवं आढ़तियों को हुई परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा मामला हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एच एस डब्ल्यू सी) के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था। जिसके चलते जिला प्रशासन की सिफारिश के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीद व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित किया जाए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी मार्किट कमेटी सचिव के साथ-साथ खरीद एजैसियों को स्पष्ट किया है कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसलिए वे सभी व्यवस्थाओं को करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!