पंचकूला : टीसीपी विभाग ने पंचकूला के गांव कोना में अवैध कालोनी में कार्रवाई करते हुए एक कालोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इस कार्रवाई में अवैध कालोनी में 15 डीपीसी को तोड़ा गया। विभाग की टीम पीएचईडी विभाग के अधिकारी को डयूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके साथ ही सहायक नगर योजनाकार के अलावा भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।

जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने बताया गया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि विभाग से सी.एल.यू/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अमर सिंह, पीएचईडी पिंजोर, अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!