व्यासपुर (यमुनानगर) | यमुनानगर जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।  व्यासपुर एरिया में एसडीएम जसपाल सिंह गिल के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत खनन माफियाओं पर भारी शिकंजा कसा गया है।

लाखों का जुर्माना और सख्त कार्रवाई

खनन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉयल्टी, खनिज की कीमत और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मुआवजे के तौर पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पिछले 3 दिनों का एक्शन:

एसडीएम की देखरेख में मोबाइल माइनिंग टीम ने पिछले 72 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप:

  • 4 वाहन ज़ब्त: अवैध खनन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 डंपरों को मौके पर ही ज़ब्त किया गया।

  • RTO का डंडा: इन वाहनों पर आरटीओ विभाग द्वारा 88,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी ठोंका गया है।

24 घंटे निगरानी जारी

जसपाल सिंह गिल ने बताया कि टास्क फोर्स और पुलिस प्रशासन की टीमें फील्ड में मुस्तैद हैं। सभी मुख्य नाकों पर दिन-रात चेकिंग की जा रही है ताकि अवैध परिवहन पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। इस अभियान में माइनिंग विभाग के साथ-साथ पुलिस बल भी पूरी सहायता कर रहा है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!