चंडीगढ़। रा.स. एवं ए.सी.बी. (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो), गुरुग्राम की टीम द्वारा दिनांक 12.03.2026 को आरोपी रजिस्ट्रेशन क्लर्क, सरल केंद्र (SDM कार्यालय), नूंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर, सरल केंद्र (SDM कार्यालय), नूंह के विरुद्ध रिश्वत मांगने एवं लेने के आरोप में धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा रा.स. एवं ए.सी.बी. गुरुग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों द्वारा वाहनों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) की फाइल की एनओसी/कॉपी देने के बदले उससे 6,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि के साथ भेजा।
कार्यवाही के दौरान जब आरोपी, रजिस्ट्रेशन क्लर्क ने शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये रिश्वत की राशि प्राप्त की, तो रा.स. एवं ए.सी.बी. गुरुग्राम की टीम ने उसे सरल केंद्र, SDM कार्यालय नूंह स्थित उसके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6,000 रुपये रिश्वत की राशि भी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।



