एक आरोपी गिरफ्तार, 29 पीस लकड़ी के बरामद, जांच जारी

छछरौली, यमुनानगर। छछरौली वन रेंज के कोट ब्लाक के प्रोटेक्टड फारेस्ट खोल फतेहगढ़ से आठ खैर के पेड़ काट लिए गए। गश्त के दौरान फारेस्ट स्टाफ को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी को काबू कर लिया। इसके साथ एक आरोपी भी पकड़ा गया। गाड़ी से लकड़ी के 29 पीस बरामद हुए। वन विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी को सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग कोट ब्लाक के इंचार्ज बृजमोहन व दरोगा मिंटू खोल फतेहगढ एरिया में गश्त पर थे तो उन्हें अचानक जंगल से खैर के कटे आठ पेड़ों की मुंडिया दिखाई दी। इसके बाद उनको एक गाड़ी के पहियों के निशान दिखाई दिए तो वह उसका पीछा करने लगे तो उन्हें एक पिकअप गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी का पीछा करते हुए उन्होंने कोट बसावा एरिया में गाड़ी को सुबह काबू कर लिया।

गाड़ी के साथ एक व्यकित भी पकड़ा गया। गाड़ी की जांच की तो उसमें खैर की लकड़ी लदी हुई थी। गाड़ी व आरोपी को रेंज कार्यालय छछरौली लाया गया, वहां पर काटी गई लकड़ी का मिलान किया गया व गिनती की गई, तो गाड़ी में खैर की लकड़ी के 29 पीस पाए गए। पकड़ा गया आरोपी कोट बसावा सिंह का बताया जा रहा है। इसके साथ ही तीन चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गाड़ी से कुछ तेजधार हथियार बरामद होने की भी जानकारी मिली है।

इस बारे में जब रेंज अधिकारी बलजीत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लकड़ी पकड़ी गई मगर अभी कार्रवाई जारी है। मामले को सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!