- इंसपेक्टर ने बताया करीब 35 लाख जुर्माना वसूला जाएगा

यमुनानगर, जगाधरी। स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा शुक्रवार तड़के इब्राहिमपुर में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त आठ वाहनों को काबू किया गया। इसमें एक एचएम, एक जेसीबी व 6 डंपर शामिल है। लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद ब्यूरो ने यह बड़ी कार्रवाई की है। सभी वाहनों को सीज किया गया है।
स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि उन्हें लगातार घाड़ क्षेत्र के इब्राहिमपुर एरिया में अवैध खनन होने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ वीरवार रात को रेड की योजना बनाई। शुक्रवार तड़के उनकी टीम को यह सफलता मिल गई ओर इब्राहिमपुर एरिया से उन्होंने एक एचएम, एक जेसीबी व छह डंपरों को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त कर लिया।
इब्राहिमपुर एरिया लगातार रात के समय अवैध खनन चल रहा था। जिसके बाद ब्यूरो की टीम को भी इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने खनिज चोरी करने वाले माफिया पर कार्रवाई की, अब नियमानुसार इन वाहनों से लगभग 35 लाख जुर्मााना वसूला जाएगा।




