- जिला की 13 अनाज मंडियों मूें 324 कांटो की व्यवस्था, सबसे अधिक साढौरा अनाज मंंडी में 60 कांटे
यमुनानगर। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला की सभी अनाज मंडियों में धान खरीदने के लिए डिजिटल माप तोल कांटे की व्यवस्था की गई है जिससे किसानों की फसल का सही ढंग से माप तोल कर मंडी में खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी जा सके।
जिला विपणन परिवर्तन अधिकारी ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने किसानों की फसल को तोलने के लिए डिजिटल कांटे की व्यवस्था सभी मंडियों की है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी 13 अनाज मंडियों में 324 डिजिटल माप तोल कांटे उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 405 डिजिटल माप तोल कांटों का कम्पनी को ऑर्डर किया गया है।
उन्होंने बताया कि यमुनानगर अनाज मंडी में 7, छछरौली अनाज मंडी में 39, प्रतापनगर अनाज मंडी में 53, खारवन अनाज मंडी में 8, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 20, रादौर अनाज मंडी में 25, जठलाना अनाज मंडी में 5, गुमथला रॉव अनाज मंडी में 1, साढौरा अनाज मंडी में 60, रसूलपुर अनाज मंडी में 20, व्यासपुर अनाज मंडी में 40, रणजीतपुर अनाज मंडी में 2, जगाधरी अनाज मंडी में 44 डिजिटल माप तोल कांटे उपलब्ध है।